रोवाड़ा में 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से ऊंट की दर्दनाक मौत, परिवार को आर्थिक नुकसान

शिवगंज।(मनोहर सिंह) रोवाड़ा गांव में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई। मृत ऊंट रोवाड़ा निवासी तेजाराम पुत्र भीकाराम देवासी का बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, तेजाराम का परिवार गुजरात में भेड़-बकरी चराकर जीवन-यापन करता है और यह ऊंट माल ढुलाई का मुख्य साधन था। ऊंट की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह रोवाड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग, संबंधित पटवारी, ग्राम सेवक एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर ऊंट का पोस्टमार्टम कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।
मौके पर रोवाड़ा पुलिस चौकी के खेताराम सहित ग्रामीण छगनलाल देवासी, पहाड़ सिंह, देवाराम देवासी, गणपत तथा मालाराम देवासी मौजूद रहे। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!