रामझरोखा मंदिर भूमि के पट्टे निरस्त करने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी सिरोही का मशाल जुलूस

सिरोही – रमेश टेलर

नगर कांग्रेस कमेटी, सिरोही द्वारा बुधवार को रामझरोखा मंदिर भूमि पर हुए विवादित पट्टों को निरस्त करने की मांग को लेकर आयोजित मशाल जुलूस में रेवदर विधायक मोतीराम कोली, पूर्व विधायक श्रीमती गंगाबेन गरासिया, लोकसभा प्रत्याशी रही श्रीमती संध्या चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद जोशी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने बताया कि यह मशाल सिर्फ़ रोशनी नहीं, बल्कि न्याय, आस्था और सिरोही के सम्मान की आवाज़ है। हमारी मांग है कि रामझरोखा भूमि के विवादित पट्टे तत्काल निरस्त किए जाएं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही श्मशान भूमि पर जारी पट्टो की जांच, प्रस्तावित बाय पास सड़क का विरोध, एवं शहर की विभिन्न समस्याओं को उठाया

मशाल जुलूस रामझरोखा मैदान से शुरू हो कर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए महामंदिर पहुंचा, इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने न्याय दो, न्याय दो, पट्टे निरस्त करो, के नारे लगाते हुए हाथों में मशाल ले कर शामिल हुए

error: Content is protected !!