पंचायतीराज चुनाव 2026 में सरपंचों एवं वार्ड की आरक्षण लॉटरी 18 अगस्त को


आहोर 16 अगस्त। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सरपंच एवं वार्डपंच चुनाव में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वर्गवार आरक्षण निर्धारित करने हेतु लॉटरी प्रक्रिया उपखंड स्तर पर 18 अगस्त, मंगलवार को आयोजित की जाएगी। आहोर उपखंड हेतु लॉटरी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, आहोर में प्रातः 11 बजे से, जालोर उपखंड हेतु लॉटरी जिला परिषद सभागार, जालोर में प्रातः 11 बजे से, सायला उपखंड हेतु लॉटरी पंचायत समिति सभागार, सायला में दोपहर 2 बजे से, भीनमाल उपखंड हेतु लॉटरी विकास भवन, तहसील कार्यालय भीनमाल में दोहपर 12 बजे से, जसवंतपुरा उपखंड हेतु लॉटरी पंचायत समिति सभागार, जसवंतपुरा में प्रातः 10.15 बजे से, सांचौर उपखंड हेतु लॉटरी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, सांचौर में दोपहर 12 बजे से, रानीवाड़ा उपखण्ड हेतु लॉटरी पंचायत समिति हॉल, रानीवाड़ा में 12 दोपहर बजे से, चितलवाना उपखंड हेतु लॉटरी डॉ. भीमराव अम्बेड़कर सभा भवन, पंचायत समिति, चितलवाना में सायं 4 बजे से व बागोड़ा उपखंड हेतु लॉटरी ग्राम पंचायत भवन, बागोड़ा में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी।

error: Content is protected !!