जालोर, 11 मार्च। जिला कलेक्टर प्रदीप गावंडे ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है एवं नियमित रूप से उनकी आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों के दक्षतापूर्ण उपयोग के लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब उपभोक्ता घरेलू गैस कनेक्शनों पर सिलेंडर प्राप्त करने के अगले 25 दिन उपरांत ही सिलेंडर पुनः भरा पायेंगे। गैस एजेंसियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-स्टेप डिलीवरी की जाती है इसलिए ज़िला कलेक्टर ने उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस सिलिंडर बुक करावें। ज़िला कलेक्टर ने बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी को रोकने के लिए ज़िला रसद अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक एवं संबंधित कंपनियों के सेल्स ऑफ़िसर्स के साथ संयुक्त जाँच दल का गठन किया गया है जो घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, कालाबाजारी एवं अधिक क़ीमत वसूलने की घटनाओं के संबंध में नियमित रूप से निगरानी करेगा और एलपीजी नियंत्रण आदेश, 2000 के तहत कार्यवाही करेगा। ज़िला स्तर पर इस संबंध में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है एवं उपभोक्ता घरेलू गैस आपूर्ति के संबंध में आ रही किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 02973-222216 एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं ।
Related Posts
पूर्व विधायक लोढ़ा ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री से की बात
लोढ़ा ने कहां शादी एवं धार्मिक समारोह में प्राथमिकता के आधार पर करें कॉमर्शियल सिलेंडर वितरण सिरोही – रमेश टेलर…
नाबालिग बेटी के अपहरण मामले में पीड़ित परिवार ने पूर्व विधायक से मांगी मदद, पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र कार्रवाई का दिया भरोसा
शिवगंज। करीब एक माह पूर्व सिरोही की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई नहीं…
लोढ़ा मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान को लेकर गांवों में ग्रामीणों से हुए रुबरु
सिरोही- (रमेश टेलर) पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि हमने जवाई बांध में एक हजार एमसीएफटी पानी सिरोही…

