सिरोही – (रमेश टेलर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को गांधी पार्क में नगर कांग्रेस कमेटी, सिरोही द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनित कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी ने केवल भारत को स्वतंत्रता का मार्ग नहीं दिखाया, बल्कि पूरी दुनिया को सत्य, शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमें यह सिखाता है कि बड़े से बड़ा परिवर्तन भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संभव है। गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज तथा आने वाली पीढ़ियों को सादगी, सत्यनिष्ठा, सेवा एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति महेंद्र मेवाड़ा, नवनिर्वाचित उपसभापति ईश्वर सिंह डाबी सहित पार्षदगण सत्येंद्र देव मीना, चंपालाल चौहान, दलपत राज पटेल, हरिओम दत्ता, देवाराम देवासी, कमलेश माली, सीमा मेवाड़ा, तारा प्रजापत, राजेंद्र राणा, सालेहा प्रवीण, ज्योति तोलानी, सीताराम डांगी, प्रवीण जाटोलिया एवं तरुणा खत्री उपस्थित रहे।
गांधी जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

