कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

विशेष बच्चों के बीच मनाया, फल बांटकर सेवा का दिया संदेश

आहोर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन समारोह को औपचारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय विशेष बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया और फल वितरित किए।
शहर के राजपुरोहित छात्रावास में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने मंदबुद्धि बच्चों के साथ समय बिताया। आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक काटकर और फल वितरित कर मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना तथा उनके हित में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
सरोज चौधरी ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंद और विशेष बच्चों के बीच मनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ी खुशी है और इनके अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि डोटासरा के जन्मदिन पर सेवा का यह आयोजन कांग्रेस की जनसेवा की भावना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह डोडीयाली, नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष कुशाल सिंह राजपुरोहित, पीरसिंह बालोत, पार्षद शंकरलाल मेघवाल, मुकेश मेघवाल, ताराराम चौधरी, मधु कुमारी, सरपंच वागाराम परमार, भरतसिंह ,भंवर सिंह,परबत सिंह, भरत राव,कुयाराम चौधरी , महिपाल सिंह राजपुरोहित,खसाराम चौधरी, गणेश चौधरी, लक्ष्मण , जयंतीलाल छीपा एवं ईश्वर सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर सुविधाओं के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!