हरजी में बावरी समाज के नवनिर्मित सार्वजनिक सभा भवन का लोकार्पण


विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं


आहोर । हरजी गांव की बावरी समाज बस्ती में विधायक मद से नवनिर्मित सार्वजनिक सभा भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित रहे। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्मित सभा भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ प्रत्येक गांव और समाज में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सभा भवन के निर्माण से बावरी समाज सहित ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जनसुनवाई भी की। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, बावरी समाज के समाजबंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने सभा भवन निर्माण के लिए विधायक मद से सहयोग प्रदान करने पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!