जावाल के खेल मैदान में हो रही हैं प्रतियोगिता
सिरोही – (रमेश टेलर) जावाल के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के मेजबानी मे अनंडर 17 वर्ष व 19 वर्षीय छात्र छात्राओं के तीन दिवसीय 70 वी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ।

शुभारंभ समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्र नानीवाल, ईश्वरलाल पुरोहित, बलवंत सिंह, समाजसेवी एवं भामाशाह हिम्मतराम सुथार व प्रकाशचंद्र अग्रवाल समेत कई अतिथियों का आतिथ्य रहा। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग एवं टीम भावना का विकास होता है।
35 टीम ले रही है भाग
प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की 35 टीमे भाग ले रही है । टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इतनी बड़ी संख्या में टीमों की भागीदारी से प्रतियोगिता में खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का 23 सितंबर को होगा समापन, जिसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे ।

