कालंद्री थाना क्षेत्र में हुई संदिग्ध मौत को ले कर ग्रामीणों का जमावड़ा

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी पहुंचे कालंद्री थाना

सिरोही (रमेश टेलर)

जिले के सिरोड़की निवासी चुन्नीलाल मेघवाल की संदिग्ध मौत के मामले में रविवार को कालंद्री थाने के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुटे।।जिसकी जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर बातचीत की।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए परिवाद में 5 लोगों को नामजद किया गया है

परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी और जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच और सभी पहलुओं की जांच की मांग रखी। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!