सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए बहनों ने भेजी राखियाँ

सिरोही (रमेश टेलर) कालंद्री के श्री महावीर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, कालंद्री की बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में तैनात फौजी भाइयों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हुए 51 राखियाँ डाक के माध्यम से भेजीं।

बहनों ने कहा कि सीमा पर तैनात हमारे वीर सैनिक भाई अपने परिवार से दूर रहकर देशवासियों की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित रहते हैं। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने और रक्षाबंधन के पवित्र भाव को सीमा तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह राखियाँ भेजी गईं।

विद्यालय के प्रभारी संजय देवड़ा, प्रधानाचार्य करण सिंह, सुरेश पुरोहित ने भी इस राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत पहल को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया और कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान केवल एक दिन का भाव नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में सदैव जीवित रहना चाहिए।

error: Content is protected !!