राजपूत सभा भवन सिरोही में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह का हुआ भव्य स्वागत


सिरोही | सोमवार को राजपूत सभा भवन सिरोही में किसान मजदूर संगठन (उत्तर प्रदेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष लोकेश राणा एवं सहारनपुर जिला उपाध्यक्ष मोन्टू राणा का शुभ आगमन हुआ। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों, युवाओं और छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया।
साफा पहनाकर एवं पुष्पहारों से किया अभिनंदन
राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष चेतन सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रूप सिंह, दलपत सिंह दहियावत एवं शैतान सिंह दहियावत ने अतिथियों की साफा पोशी की और पुष्पहार पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान युवा संगठन के अचल सिंह, गोविन्द सिंह, यशवंत सिंह, गजेन्द्र सिंह , देवेंद्र सिंह तथा छात्रावास के समस्त विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समय की महत्ता को पहचानें युवा: ठाकुर पूरण सिंह
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ठाकुर पूरण सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में समय का सही उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “समय की महत्ता को समझते हुए निरंतर प्रयास करने से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है।” उन्होंने सिरोही के इस आत्मीय स्वागत के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में पुनः इस सभा भवन में आने की इच्छा व्यक्त की।

error: Content is protected !!