वेरा विल पुर में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग, ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

सिरोही – (रमेश टेलर) शिवगंज उपखंड क्षेत्र के वेरा विलपुर मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले काफी समय से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं स्टाफ की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वही बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ होता दिखाई दे रहा है वेरा विलपुर में
विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने सवेरे से ही स्कूल के बाहर धरना दे दिया था ग्रामीणों का कहना था कि स्टाफ न होने से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण स्टाफ लगाने की मांग पर अड़े रहे।
पालड़ी एम पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइए करते हुए शीघ्र स्टाफ लगाने का लिखित आश्वासन दिया।।इस दौरान विद्यालय के छात्रों के साथ काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहें।

error: Content is protected !!