भवरानी/आहोर। निकटवर्ती रायथल गांव में भामाशाहों की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही अनूठी पहल ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। स्वर्गीय हिरालाल राजपुरोहित की पुण्य स्मृति में भामाशाह भरत सिंह राजपुरोहित, चम्पालाल शांतिलाल एवं सुरेश सिंह राजपुरोहित द्वारा गांव के सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में लगातार तीन वर्षों से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह भरत सिंह राजपुरोहित ने गांव के विभिन्न विद्यालयों के 1,100 छात्र-छात्राओं को कॉलेज बैग वितरित किए। बैग पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी भामाशाहों द्वारा सर्दी के मौसम में विद्यार्थियों को स्वेटर तथा विद्यालय के शिक्षकों को ट्रैक सूट भेंट किए जा चुके हैं। शिक्षा एवं समाजहित से जुड़े ऐसे नवाचारों की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए भामाशाह भरत सिंह राजपुरोहित का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में गुरुदेव जालजी भगत धीरा का पावन सानिध्य रहा। साथ ही सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, आहोर ब्लॉक शिक्षा विभाग के डॉ. अशोक सिंह राजपुरोहित, प्रधानाचार्य रघुवीर प्रसाद दवे, अशोक कुमार, कैलाश कुमार, मोहन सिंह, शारीरिक शिक्षक लालसिंह बालावत, नेमाराम चूंडावत, मदन चौधरी, फौजराज सिंह, मसर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

