कैलाशनगर। (मनोहर सिंह राठौड़)मातोश्री पूरी बाई पूनमा जी माली टोरसो राजकीय महाविद्यालय कैलाश नगर में सत्र 2026-27 के लिए नव प्रवेशित विद्यार्थियों का अभीमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम नोडल प्राचार्य डॉ रवि शर्मा की अध्यक्षता तथा भवन निर्माणकर्ता भामाशाह शंकर लाल माली टोरसो के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नोडल प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने कहा कि भामाशाह के द्वारा कॉलेज निर्माण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में मिल का पत्थर साबित होगा ।उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही संपूर्ण व्यक्तित्व विकास किया जा सकता है उन्होंने भामाशाह द्वारा दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कैंपस में सीसीटीवी कैमरे तथा आर ओ संयंत्र लगाने का अनुरोध किया। भामाशाह शंकर लाल माली द्वारा अपने संबोधन में विद्यार्थियों से शिक्षा के प्रति रुचि और अनुशासित जीवन अपनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही महाविद्यालय विकास में हर संभव योगदान करने का संकल्प जताया । कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय में स्थापित सरस्वती मंदिर में अतिथियों द्वारा माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय प्रभारी श्रीमती योगिता वर्धन द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया ।कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय शिवगंज के आचार्य डॉ भूपेश डी वर्मा छात्र नेता जयेश सोलंकी ,जनक सिंह भाटी का आतिथ्य रहा। महाविद्यालय संकाय सदस्य डॉ किशोर कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। आयोजन में संकाय सदस्य धनराज दादा लियान ,डॉ भंवरलाल जोगसन,मामराज यादव का सराहनीय योगदान रहा।
विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर व्यक्तित्व विकास करें -डॉ रवि शर्मा

