“हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माकरोड़ा में हुआ वृक्षारोपण

सिरोही – (रमेश टेलर) राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माकरोड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रवक्ता राकेश पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य तरुण कुमार एवं प्रभारी शंभूसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक कालूराम प्रजापत, चंद्रकला खत्री, नीलम चौहान एवं विद्यार्थियों ने पौधरोपन कर नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
प्रधानाचार्य श्री तरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। साथ ही बताया कि इस वर्ष विद्यालय परिसर में 500 से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!