सिरोही । बरलूट थाना क्षेत्र के जावाल-कैलाशनगर मार्ग पर गाडलिया वास में एक मकान के छत पर कार्य करते श्रमिक गिर गया । जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को जावाल अस्पताल लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार कर सिरोही भेजा गया।
पुलिस के अनुसार जावाल निवासी वीराराम पुत्र अन्नाराम मेघवाल मकान के छत पर निर्माण का कार्य कर रहा था। उस दौरान गिरने से घायल हो गया । घायल को जावाल अस्पताल ले जाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया गया । सिरोही में उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मकान के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिक के गिरने हुई मौत

