सिरोही – (रमेश टेलर) हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सोमवार को मंडवाड़ा स्थित कर्णेश्वर प्राणी गौशाला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौशाला परिसर में नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फूलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक पहल की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। साथ ही सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
गौशाला अध्यक्ष शैतान सिंह राव ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का आधार है। कार्यक्रम में उपसरक्षक मोहन भाई, कोषाध्यक्ष ललित भाई, कन्हैयालाल, रामसिंह, नैनसिंह, अर्जुन, दुर्गेश कुमार, अशोक, आलिका, हिम्मत सैन, विनोद, शंकर लाल,खुशी कुमारी, मंजुला देवी सहित कई ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गौ सेवा के साथ हरियाली का संदेश, मंडवाड़ा गौशाला में किया पौधा रोपण

