12 वर्ष पुराने प्रकरण मे 10 आरोपीयों के विरुद्ध एसीबी ने किया चालान पेश

जालोर/सिरोही। एसीबी द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण मे 10 आरोपीयों के विरुद्ध चालान पेश किया ।
आज दिनांक 18.07.2026 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर के श्री मांगीलाल राठौङ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2014 मे नगर परिषद सिरोही के तत्कालीन आयुक्त श्री लालसिंह राणावत द्वारा स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों/नियमों के विरुद्ध नगर परिषद सिरोही मे विभिन्न पदों यथा वाहन चालक, जेसीबी ऑपरेटर, बागवान, सफाई निरीक्षक इत्यादि पर अपने पद का दुरुपयोग कर नियम विरुद गलत तरीके से नियुक्ति देकर राजकोष को अनुचित आर्थिक हानि पहूंचाने पर तत्समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राज. जयपुर द्वारा प्राथमिक जाँच के सत्यापन पर प्रकरण दर्ज किया जाकर विस्तृत अनुसंधान किया गया जिसमे आरोप प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी श्री लालसिंह राणावत तत्कालीन आयुक्त नगर परिषद सिरोही हाल सेवानिवृत एवं 02. श्री दिनेश कुमार पुत्र सकाराम निवासी सिरोही, 03. श्री जयन्तीलाल पुत्र श्री चुन्नीलाल, 04. श्री लादाराम पुत्र श्री सादलाजी, 05. श्री जवानाराम पुत्र श्री छोगाराम, 06. श्री प्रवीण कुमार दूलानी पुत्र श्री लालचन्द दुलानी निवासी सुमेरपुर, 07. श्री ईश्वरलाल पुत्र श्री गोपीलाल, 08. श्री भलाराम पुत्र श्री प्रभूराम निवासी जीवदा तहसील बाली जिला पाली, 09. श्री भंवरसिंह पुत्र श्री मोहनसिंह निवासी सेणा तहसील बाली जिला पाली एवं श्रीमति शारदा पत्नि श्री धर्माराम निवासी सिरोही के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायाधीश, विशिष्ठ न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मामलात पाली के समक्ष मय आरोपीगण के चार्जशीट पेश की गई ।

error: Content is protected !!