रामझरोखा मंदिर प्रन्यास की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए एसआईटी जांच की मांग

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पुलिस महानिदेशक से की मुलाकात

डीजीपी ने एसपी सिरोही को दिए संपूर्ण प्रकरण में जांच के निर्देश।

सिरोही (रमेश टेलर) पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पुलिस मुख्यालय जयपुर में पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा जी से मुलाकात कर रामझरोखा मंदिर न्यास सिरोही की संपूर्ण संपत्ति की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी गठित कर मामले की जांच करने का आग्रह किया है।
लोढ़ा कहा कि मुख्यमंत्री के मार्च 26 में जिला कलेक्टर सिरोही को प्रेषित की गई जांच में भी शिथिलता बरती गई है जिससे आमजन आहत है एवं सार्वजनिक न्यास रामझरोखा मंदिर सिरोही की व्यवस्था में भारी अराजकता व अनियमितता पनप रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण केवल भूमि के विक्रय तक सीमित नहीं है बल्कि मंदिर प्रन्यास की संपूर्ण संपत्ति सुरक्षा एवं आस्था से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है।
लोढ़ा ने पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया की संपूर्ण प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा पूर्णतः स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराई जाए। लोढ़ा ने कहा कि अवैध विक्रय, षड्यंत्र एवं अन्य किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्त सभी अभियुक्तों की भूमिका की जांच कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।
लोढ़ा ने पुलिस महानिदेशक से कहां कि जांच पूरी होने तक मंदिर प्रन्यास की किसी भी चल अचल संपत्ति के विक्रय, स्थानांतरण नामांतरण व अन्य किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप पर तत्काल प्रभाव से रोक सुनिश्चित की जाए।
लोढ़ा ने कहा कि के मंदिर प्रन्यास पंजीकृत प्रन्यास हैं जिसकी समस्त भूमि व अन्य संपत्तियों का राजस्व एवं देवस्थान अभिलेख के आधार पर सत्यापन और विधिवत सुरक्षा की जाए।।
लोढ़ा ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के द्वारा 30 मार्च को भेजे गए जांच आदेश के पत्र की प्रतिलिपि भी उपलब्ध करवाइ हैं।
पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक सिरोही को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में अपनी व्यक्तिगत निगरानी में संपूर्ण प्रकरण और संपत्तियों की जांच कर उनका संरक्षण सुनिश्चित करें और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

error: Content is protected !!