झाडोलीवीर मे तहसीलदार आसुराम नायक ने ग्रामीण सेवा शिविर मे विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
कैलाशनगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत झाड़ोलीवीर परिसर में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें में कार्यवाहक उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार आसुराम नायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या का निवारण शिविरों के माध्यम से करने के लिए सदैव तैयार हैं ,उन्होंने बताया कि उक्त शिविर के दौरान होने वाले कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ साझा की जिसका ज्यादा से ज्यादा पात्रता अनुसार लाभ लेवे एवं ग्राम पंचायत झाड़ोलिवीर में ग्रामीणों द्वारा विकास कार्य करने के लिए प्रस्ताव दिए गए जिन्हें विभागों द्वारा प्रशिक्षण कर नियमानुसार स्वीकृति करने के निर्देश दिए । उक्त शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा आवासीय पट्टे 16, स्वामित्व कार्ड 25, जन्म प्रमाण पत्र 1, मृत्यु प्रमाण पत्र 5, व्यक्तिगत शौचालय 5 ,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पांच आवेदन तैयार किए एवं नवीन पंजीकरण गर्भवती महिला तीन दर्ज किए गए कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड 5 , पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना पंजीयन में तीन एवं पॉलिसी 26 वितरण कीये , राजस्व विभाग द्वारा आपसी बंटवारे के 3 ,सम्मानजनक नाम तीन, शुद्धि पत्र 10, नामांतरण 17 ,एफआरसी रजिस्ट्रेशन में 25 वितरण किया शिक्षा विभाग द्वारा ओपीडी की 746 ,केवीसी पीएमजी में 18 ,टीकाकरण एनसी द1 टीवी सैंपल, दो लाडू योजना के तहत एक आवेदन तैयार किए ।

उक्त शिविर में उप तहसीलदार कैलाशनगर चंद्रप्रकाश चरण ,सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल , कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग कैलाशनगर सुरेश कुमार , जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र गुर्जर ,प्रशासक मोवन देवी , प्रशासकीय समिति सदस्य उगम सिंह ग्रामवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू भाई चौधरी ,उत्तमसिंह,नारायण सिंह , जेताराम माली, हरिपुरी गोस्वामी, शंकरलाल सुथार ,रणजीत सिंह, विरका राम पुरोहित ,रणछोड़ लाल , अभियंता नितिन डाबी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कौशल ओहरी, भू अभिलेख निरीक्षक अशोक आचार्य,अमृत लाल, पटवारी गोपाल सिंह, रिछपाल सिंह सुनीता यादव, छगनलाल ,ग्राम विकास अधिकारी पूर्णसिंह , रणसिंह , कनिष्ठ सहायक डूंगरसिंह, इदरीश , लेब असिस्टेंट हीरालाल, प्रागराम देवासी , भंवरलाल घांची ग्रामीण झाड़ोलिवीर व तलेटा के उपस्थित रहे ।

