ग्रामीण सेवा शिविर में जन समस्याओं का हुआ निस्तारण

आहोर । उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावटा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित किया गया ।जिसमें राजस्व विभाग द्वारा कृषि भूमि विभाजन का 1 ,लेंड रेवेन्यू एक्ट की धारा 136 के तहत 1 प्रकरण में रेकर्ड दुरुस्ती,36 प्रकरणों में कृषको के सम्मानजनक नाम दर्ज कर मौके पर ही प्रकरणों निस्तारण किया गया।इसके अलावा पंचायती राज विभाग द्वारा 2 पुश्तैनी भूमि के पट्टो का वितरण,9 परिवारों के शौचालय स्वीकृति,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2 परिवारों को गृह प्रवेश करवाया गया।ऊर्जा विभाग द्वारा दो नए विद्युत कनेक्शन ,2 खराब मीटर चेंज किये ,एक प्रकरण में ढीले तारो को ठीक किया।परिवहन विभाग द्वारा 2 व्यक्तियों के बस यात्रा के पास एवं पशुपालन विभाग द्वारा निशुल्क 13 पशुओं के मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत निशुल्क पॉलिसियों का वितरण ,70 रोगी पशुओं की चिकित्सा की गई एवं 200 पशुओं को कृमिनाशक दवाइयां पिलाई गयी।चिकित्सा विभाग द्वारा 280 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरण, 130 व्यक्तियों की NCD स्क्रीनिंग 4 टीबी पेशेंट को निःक्षय पोषण किट वितरण किया । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कुल 4 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन किया गया।PHED विभाग द्वारा 1 पाइप लाइन लीकेज ठीक किया एवं एक प्रकरण में पानी गुणवत्ता की जांच की गई।

कल बुधवार दिनांक 24/06/2026 को ग्राम पंचायत मुख्यालय भाद्राजून में उपखण्ड स्तरीय ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!