शिवगंज प्रधान ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात।
सिरोही – (रमेश टेलर) शिवगंज पंचायत समिति में 2 करोड़ 38 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति
शिवगंज। शिवगंज पंचायत समिति के प्रधान का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक विकास कार्य करवाए। शिवगंज प्रधान ललिता कुंवर ने कार्यकाल समाप्ति से पूर्व जाते जाते भी 2,38,69,772/- रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति देकर नई सौगात क्षेत्र को दी है, जिसमे 1,58,68841 रुपए की स्वीकृति SFC 6 फंड से तथा 80,00,931 रुपए की स्वीकृति पंचायत समिति FFC फंड से जारी की है। इस प्रकार क्षेत्र में दो करोड़ अड़तीस लाख उन्सत्तर हजार सात सौ बहत्तर रुपए के विकास कार्य होंगे। क्षेत्र की जनता ने स्वीकृति पर प्रधान का आभार जताया। प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने बताया कि हमने क्षेत्र की जनता से जो वादे किए थे उन सभी वायदों को पूरा करने का पूरा प्रयास कर जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई।

