नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, 251 घी से बनी मां लक्ष्मी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र


सिरोही ( रमेश टेलर)जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों में नवरात्रा महोत्सव की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया। मंदिरों और गरबा पांडालों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। रविवार को शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के साथ घट स्थापना की गई ।

251घी की प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र
जावाल के सांचीयाव माता मंदिर परिसर में चामुंडा गरबा मंडल के बैनर तले नवरात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत मां लक्ष्मी की घी से बनी प्रतिमा है। चामुंडा गरबा मंडल के नारायण लाल सुथार ने बताया कि पिछले 2002 से लगातार हर साल देवी-देवताओं की घी की प्रतिमा बनाई जा रही है। इस बार भी मां लक्ष्मी की विशाल घी प्रतिमा तैयार की गई है।

घी की प्रतिमा पिघले नहीं इसलिए वातानुकूलित मंडप
घी की प्रतिमा को पिघलने से बचाने के लिए मंदिर परिसर में विशेष वातानुकूलित मंडप का एक कमरा बनाया गया है। ठंडक बनाए रखने के लिए कमरे में दो कूलर लगाए गए हैं। दर्शनार्थियों के लिए घी से बनी प्रतिमा महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। घी की प्रतिमा के दर्शन को आसपास के गर्जना गांवों से लोग आते हैं।

error: Content is protected !!