चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला
सिरोही रमेश टेलर
एंकर – सिरोही में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश दिया।
सिरोही शहर में सरजावाव दरवाजा से पुलिस का फ्लैग मार्च शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख इलाकों से होते हुए कोतवाली थाने पहुंचा। फ्लैग मार्च में कोतवाली थाना, महिला थाना और सिरोही सदर थाना पुलिस के जवान शामिल रहे।
इस दौरान SDM परमवीर सिंह, तहसीलदार मोहनलाल बारिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। डीएसपी मनीष चारण, कोतवाल कैलाशदान चारण, सिरोही सदर CI घनश्याम सिंह और महिला थानाधिकारी माया पंडित भी फ्लैग मार्च में साथ रहे।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से चुनाव आचार संहिता की पालना करने की अपील की। साथ ही मतदाताओं से भयमुक्त होकर चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पैनी नजर रहेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

