वैभव गहलोत ने जालौर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को किया संबोधित

भाजपा के 15 साल के नगर परिषद बोर्ड पर शहर की बदहाल स्थिति को लेकर साधा निशाना

जालौर। नगर परिषद जालौर चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत ने आज सोमवार, 7 सितंबर 2026 को जालौर शहर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित किया।

दोपहर 12:30 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभा स्थल, हरीदेव जोशी सर्किल, जालौर में आयोजित आमसभा में वैभव गहलोत ने आमजन से संवाद करते हुए नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

आमसभा को संबोधित करते हुए वैभव गहलोत ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से जालौर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड रहा है, इसके बावजूद शहर में सड़क, नालियों और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बदहाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से भाजपा की सरकार है, लेकिन भाजपा के पास अपनी सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसे वह जनता के सामने गिना सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत ऐतिहासिक विकास कार्यों को भाजपा सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। किले की सड़क, मेडिकल कॉलेज और बागरा फोरलेन जैसे महत्वपूर्ण कार्य कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुए थे। उन्होंने बागरा सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए।

गहलोत ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालौर-सिरोही के भाजपा सांसद के पास भी अपने कार्यकाल की कोई उल्लेखनीय उपलब्धि जनता को बताने के लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि जालौर और सिरोही जिले के दौरे के दौरान उन्हें आमजन से जो फीडबैक मिला है, उससे स्पष्ट है कि इस बार दोनों जिलों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। उन्होंने आमजन से नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि भाजपा के नेता केवल बातें करते हैं, जबकि काम और विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है। लंबे समय तक जालौर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड रहने के बावजूद शहर की स्थिति बदहाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत ऐतिहासिक विकास कार्यों को भाजपा नेताओं द्वारा बेवजह रोकने का प्रयास किया गया है, जिसे जालौर की जनता माफ नहीं करेगी।

पाराशर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री स्तर पर कोई कार्य स्वीकृत होता है तो उसके तकनीकी कारणों से रुकने की बात समझ से परे है। उन्होंने भाजपा शासन में भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कांग्रेस के सभी 40 प्रत्याशियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा द्वारा की जा रही कथित खरीद-फरोख्त के बहकावे में नहीं आए और कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि जालौर शहर में पेयजल और सीवरेज की बड़ी समस्या है, जिसका समाधान भाजपा के 15 वर्षों के नगर परिषद बोर्ड के कार्यकाल में नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद तथा केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद यदि जालौर का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया तो अब जनता भाजपा से क्या उम्मीद करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन आज तक सुदेलाव तालाब की सफाई तक नहीं हो सकी। सीवरेज का पानी तालाब में जा रहा है, जिसे रोकने में भी भाजपा के नेता विफल रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने आमजन से कांग्रेस के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।

आमसभा को विधानसभा समन्वयक हिमपाल सिंह देवल, पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, लाल सिंह धानपुर, जुल्फीकार अली भुट्टो, सुरेंद्र दवे, भरत कुमार, बसंत सुथार, शोभा सुंदेसा, लक्ष्मण साखला, सुष्मिता गर्ग, नरेश राणा, अयूब शेख, पवन दवे, बंशीलाल माली, मिश्रीमल गहलोत, इंदु परिहार, कामिनी शर्मा एवं सुरेश मेघवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।

17 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता

आमसभा के दौरान गजेंद्र सोनी, रवि सोनी, करण सोनी, जयेश मेवाड़ा, लक्ष्मण पुरी, अरविंद प्रजापत, अंकित खत्री, शहजाद खान, रसीद खान, रहमान खान, सीमा कुमारी, हनुमान प्रसाद, जहांगीर खान, जाकिर सिलावट, दिलीप सोलंकी, माजिद सिलावट एवं गुलजार खान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत ने कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया तथा पार्टी में उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, उम सिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, नगर अध्यक्ष मुमताज अली, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, शीला चौधरी, भंवरलाल मेघवाल, हरीश परमार, पुखराज माली, मोरकी देवी, रेखा देवी, प्रियंका जिनगर, जालम सिंह, दिलीप सुंदेसा, विनोद कुमार, अंदाज बानो, पुखराज प्रजापत, लक्ष्मीकांत दवे, रज्जब खान खोखर, अमित पंडत, गोपेश कुमार, तरुण सोलंकी, मंगलाराम माली, किशनलाल माली, दिनेश माली, महेंद्र सोनगरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!