टवेरा की टक्कर से मोपेड चालक की दर्दनाक मौत


आहोर । आहोर क्षेत्र में NH-325 पर चरली के पास सोमवार को सड़क हादसे में मोपेड चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अगवरी निवासी 32 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र उदाराम मीणा आहोर से मोपेड पर सब्जियां लादकर अपने गांव अगवरी जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक टवेरा ने मोपेड को टक्कर मार दी।
हादसे में मोपेड चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल राजकीय अस्पताल आहोर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
बताया जा रहा है कि मृतक सब्जियां बेचने का काम करता था। हादसे के बाद पुलिस ने टवेरा वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!