श्री जगधणी बावसी का 42वां वार्षिक मेला एवं भजन संध्या भक्तिमय माहौल में संपन्न

सिरोही – (रमेश टेलर) श्री जगधणी बावसी पाड़ीव का 42वां वार्षिक मेला एवं भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्री जगधणी बावसी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
विशाल भजन संध्या के पूर्व सर्वप्रथम जगजी बावसी के पुजारी किशोर रावल ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मेले के दौरान आयोजित भजन संध्या में गायक हितेश कुमार संत ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर तक भक्तिरस में सराबोर रखा। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्री जगधणी बावसी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों द्वारा मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का सादर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!