सिरोही में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाने का किया आवाहन

सिरोही – (रमेश टेलर)पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि स्थानीय नगर परिषद का चुनाव लोगो के सामने घमंड में डूबी हुई भाजपा को सबक सिखाने का एक अवसर है उन्होंने कहा की की धर्म संपदा की लूट परिषद की भूमि श्मशान की भूमि हड़पने के मामले सिरोही की जनता के सामने खुल चुके है उन्होंने कहा की समय आ गया है की इस भाजपा को रामझरोखा की पार्किंग में ले जा कर खड़ा कर दे
लोढ़ा यहाँ आशाकुंज भाटकडा में स्थित कांग्रेस जनों की विशाल बैठक को संबोधित कर रहे थे
लोढ़ा ने कहा की सिरोही नगर नशीले प्रदार्थो की जकड़न में घुट रहा है माँ बाप अपने बच्चो के भविष्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है l भाजपा बताए के किस के सरक्षण में चल रहा है ? सिरोही जिले में 2024-2025 में 380 की शराब बिक्री 2025-26 में जो 574 करोड़ तक पहुंच गईl यहँ शराब तस्करी में लिप्त लोग क्या जिले में भाजपा का संचालन कर रहे है? उन्होंने कहा की भाजपा के चार बार विधायक रह चुके अपने कुएँ पर जुहा व सट्टा चला रहा है इस समाज विरोधी अपराध का संचालन पुलिस की सरंक्षण में हो रहा है


लोढ़ा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि पौने तीन साल के भाजपा शासन में सिरोही विकास की दौड़ में पीछे चला गया है और शहर की बदहाली किसी से छिपी नहीं है।
लोढ़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध वसूली और जमीनों से जुड़े घोटाले को बढ़ावा मिला है।
मोदी सरकार में जनता महँगाई से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है सोने और चाँदी के भाव आज आसमान छू रहे है शक्कर के दाम पेट्रोल व डीजल के भाव से जनता परेशान है ।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सिरोही में विकास को गति मिली थी, लेकिन आज शहर की सड़कें बदहाल हैं। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं और इन गड्ढों के कारण आम शहरवासियों की जान जोखिम में है। नगर परिषद और प्रशासन को जनता की मूलभूत समस्याओं की कोई चिंता नहीं है।
बैठक को जिला प्रभारी अंजना मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ेंगे बैठक को विधानसभा समन्वयक अश्विनीकुमार ने भी संबोधित किया बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, वार्ड स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर उत्साह और एकजुटता दिखाई दी।
बैठक में नगर अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन, ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली, किशोर पुरोहित,मोहन सीरवी, रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा, महेंद्र मेवाडा, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

error: Content is protected !!