भाद्राजुन/आहोर । गुड़ा रामा को नई ग्राम पंचायत बनाए जाने पर समस्त ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी के अवसर पर ग्रामवासियों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर माननीय विधायक छगन सिंह राजपुरोहित का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान ग्रामवासियों ने गांव के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विधायक प्रतिनिधि को मांग पत्र भी सौंपा। ग्रामवासियों ने गुड़ा रामा में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करवाने तथा गांव में नर्मदा पाइपलाइन को सुचारू रूप से शुरू करवाने की मांग रखी।
विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि दोनों मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा उप स्वास्थ्य केंद्र एवं नर्मदा पाइपलाइन की मांग को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
नई ग्राम पंचायत बनने पर ग्रामवासियों ने विधायक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत बनने से गांव के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा। ग्रामवासियों ने विधायक महोदय से भविष्य में भी गांव के विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।
गुड़ा रामा को नई ग्राम पंचायत बनाने पर विधायक का जताया आभार

