सिरोही – (रमेश टेलर) भारजा के मेघवाल वास बस्ती स्थित बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र भारजा में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही बहनों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला-कौशल, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आकाश दीप खंड प्रभारी रोहिड़ा, कांति लाल चौधरी, रोहिड़ा मंडल प्रभारी व पूजा दीदी, पशु विभाग स्वरूपगंज ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैशाली गर्ग, द्वितीय स्थान मोनिका गर्ग तथा तृतीय स्थान हितांशी ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कांतिलाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया
संस्कार केंद्र के भरत कुमार ने सभी अतिथियों, सहयोग आचार्यों एवं अभिभावक का आभार व्यक्त किया।
बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

