जोड़वास में ‘हर घर तिरंगा’ रैली का भव्य आयोजन, तिरंगे के नारों से गूंजा आसमान

रानीवाड़ा /टीकम पाल। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत जोड़वास द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ पंचायत परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे, युवा, महिला-पुरुष और ग्रामवासी “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, जय हिन्द” के नारों के साथ पूरे गांव में निकले। रास्ते भर देशभक्ति गीतों पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द पराड़िया, भावाराम, पीटीआई दानाराम चौधरी, अध्यापक पोपल लाल वाघेला, अजाराम राणा, गोविन्द सोलंकी, बलवंत राम, दीपा राम, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों ग्राम पंचायतवासी शामिल हुए। ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द पराड़िया ने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराकर हम शहीदों के बलिदान को याद करते हैं और आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करते हैं। उन्होंने सभी से अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर गर्व के साथ तिरंगा लगाने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य तिरंगे की शान बढ़ाकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। रैली के समापन पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!