जालोर, 08 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिलेभर में 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया जाएगा।
ज़िला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गांवड़े ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन 9 अगस्त, रविवार को ग्राम एवं वार्ड स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली जाएंगी तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ना तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हैं। उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने की अपील की।
9अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, प्रथम दिन निकाली जाएगी तिरंगा रैली

