पुणे में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में प्रधानाचार्य नारायण जीनगर सम्मानित


रानीवाड़ा / टीकम पाल ! महाराष्ट्र के पुणे में साक्षी स्तंभ सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, कागमाला द्वारा आयोजित “प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन एवं एक कदम शिक्षा के लिए” कार्यक्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कागमाला के प्रधानाचार्य नारायण जीनगर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा विद्यालय के विकास में भामाशाहों के सहयोग से किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन दिलावर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि शर्मा ने प्रधानाचार्य नारायण जीनगर को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर भामाशाह जितेंद्र प्रजापत एवं तेजाराम प्रजापत के नेतृत्व में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कागमाला स्थित लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के विकास कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी फाउंडेशन, कागमाला के अध्यक्ष नेपाल सिंह देवल सहित मलाराम देवासी, चुनाराम राणा, जोगेश प्रजापत एवं गोविंद प्रजापत (पावली) का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने शिक्षा के क्षेत्र में साक्षी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे नवाचारों और समाजसेवा की मुक्त कंठ से सराहना की।

error: Content is protected !!