हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित

आहोर। (छगन मीणा) भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आहोर विधानसभा की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल एवं सह प्रभारी जगदीश देवासी के निर्देशानुसार आयोजित हुई।
बैठक में अभियान के जिला संयोजक मुकेश कुमार खंडेलवाल मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला सह संयोजक बिशन सिंह सोलंकी ने की, जबकि जिला महामंत्री बंशीलाल सुथार, विधानसभा संयोजक किशनलाल प्रजापत एवं वचनाराम देवासी वरिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान गेनाराम मेघवाल, बंसीसिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला संयोजक मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि 9 से 14 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर टोली बनाकर घर-घर तिरंगा लगाने, आमजन को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने तथा पदयात्रा, मोटरसाइकिल रैली और संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने 15 अगस्त को गली-मोहल्लों और ढाणियों में तिरंगा फहराने की रूपरेखा भी साझा की।
बैठक में खंडेलवाल ने कहा कि देश के विभाजन से जुड़े इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले देशभक्तों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जानी चाहिए।
जिला सह संयोजक बिशन सिंह सोलंकी ने आहोर विधानसभा के सभी मंडलों एवं बूथों पर अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक में आहोर मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह, चांदराई मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, भाद्राजून मंडल अध्यक्ष अमर सिंह जोधा, गोदन मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह राजपुरोहित, गुड़ा बालोतान मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल कुमावत, बागरा मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद टेलर, पूर्व जिलाध्यक्ष गेनाराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य बंसीसिंह चौहान, दिनेश सिंह राठौड़, कानाराम दमामी, रिखबेश सुथार, संजय माली, आशी देवी सुथार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए सुझावों पर भी चर्चा की गई।

error: Content is protected !!