सिरोही – (रमेश टेलर) स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सिरोही नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की अपनी रणनीति पर खुलासा कर दिया है। सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने इस बैठक में कांग्रेस के इरादे स्पष्ट करते हुए कहा कि रामझरोखा, गुलाब नगर, हिंदू श्मशान भूमि, शिवगंज चुंगी नाका, सिरोही बायपास समेत सभी प्रमुख मुद्दों को सिरोही की सड़कों से लेकर विधानसभा के पटल तक उठाएगी।
सिरोही डाक बंगले में हुई बैठक में लोढ़ा ने कहा कि सिरोही की सड़कों पर इन मुद्दों को लेकर आंदोलन किए जाएंगे तो विधानसभा में कांग्रेस के जन प्रतिनिधि इन सभी मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि सिरोही के निकम्मे प्रशासन ने पिछले चार महीनों से मुख्यमंत्री कार्यालय से आई हुई रामझरोखे की जांच को लंबित किया हुआ है।
उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति से सत्ता के रथ पर सवार हुए सिरोही भाजपा के नेताओं सत्ता मद में हिंदू श्मशान की भूमि को भी अपने मूल संगठन के नाम से पट्टे जारी करवा दिए।
उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर भाजपा की कमियों को उजागर करने के लिए कार्यकर्ताओं को सिरोही की सड़कों पर उतरने के लिए कमर कस लेनी है। इस दौरान
जिला प्रभारी अंजना मेघवाल,
नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पुनित जैन, निवर्तमान सभापति महेंद्र मेवाडा, जितेंद्र सिंघ समेत काफी संख्या पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहें।
नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित ,शहर के मुद्दों को लेकर आक्रामक रूप से सड़को पर उतरेगी कांग्रेस

