सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए : सांसद चौधरी
सिरोही – (रमेश टेलर)आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता एवं बूथ स्तर तक मजबूत संगठन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि अब चुनाव की बिगुल बज चुका है सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीओ को चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाना है उन्होंने कहा की केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।
साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क, मतदाता संवाद और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, महामंत्री गणपत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह,मीडिया प्रभारी रोहित खत्री समेत पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित कर पंचायती राज चुनावो में एक जुट हो कर नए मतदाताओं से संपर्क तथा प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।।

