बॉर्ड परीक्षाओं सहित इंजीनियरिंग, सीए, मेडिकल, सेना, बैंंिकंग, केंद्रीय एवं राज्य सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जालोर 22 जुलाई। श्री फूसारामजी महाराज स्मृति सेवा प्रन्यास एवं परशुराम सेवा सस्थान जालोर द्वारा जालोर विधानसभा क्षेत्र के वर्ष 2026 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, नीट (ऑवरओल रैंक 10000 तक), आईआईटी, एनआईटी, एनडीए, सीडीएस, एनडीए, सीडीएस, एनएलयू एवं सीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों के साथ केंद्रीय एवं राज्य सेवाओं तथा बैंक में अधिकारी पद पर चयनित प्रतिभाओं का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह बिशनगढ (जालोर) में स्थित वतन रिसोर्ट मे 1 अगस्त, शनिवार को प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक नाथू सोलंकी ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा विधानसभा क्षेत्र जालोर की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा, पात्र विद्यार्थी 26 जुलाई शाम 5 बजे तक अपना आवेदन वॉटसऐप नम्बर 6377456600 पर प्रेषित कर सकते है।
’श्री फूसारामजी महाराज स्मृति सेवा प्रन्यास एवं परशुराम सेवा सस्थान द्वारा जालोर विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित’

