ज्ञानदीप लाइब्रेरी का बड़गांव में शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी

रानीवाड़ा / टीकम पाल ! जिला जालौर के बड़गांव स्थित चामुंडा सोसायटी में बुधवार को ज्ञानदीप लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़गांव ठाकुर रावत श्री मानवेंद्र सिंह देवड़ा,नायब तहसीलदार राणाराम राणा, भाजपा जिला संयोजक मंत्री तगाराम खत्री, अधिवक्ता पुरण सिंह देवड़ा, अधिवक्ता प्रकाश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर नरपत दान चारण, नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मीचंद जीनगर, नर्सिंग ऑफिसर वागाराम जीनगर, डॉ विरल खत्री, एलआईसी डीओ लक्ष्मण लाल चितारा, अम्बालाल चितारा, रतनाराम चितारा, पूरन चितारा सहित क्षेत्र के गणमान्यजनों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने लाइब्रेरी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लाइब्रेरी के संचालक महेश चितारा ने बताया कि ज्ञानदीप लाइब्रेरी को विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। यहां शांत एवं अनुकूल वातावरण, फ्री वाई-फाई, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, नियमित विद्युत आपूर्ति तथा प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, साहित्य और विविध विषयों की समृद्ध पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है ! संचालक ने कहा कि लाइब्रेरी का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और अनुशासित माहौल उपलब्ध कराकर उन्हें सफलता की ओर अग्रसर करना है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि “जहाँ पढ़ाई ही नहीं, सफलता की तैयारी भी होती है” की संकल्पना के साथ शुरू हुई यह लाइब्रेरी बड़गांव और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान की नई ज्योति साबित होगी।

error: Content is protected !!