मालगढ़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों का रोष

15 दिन में नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी


आहोर। उपखंड क्षेत्र के मालगढ़ ग्रामवासियों ने मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, आहोर के नाम ज्ञापन सौंपकर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालगढ़ में लंबे समय से चल रही शिक्षकों की भारी कमी पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय में लगभग 250 विद्यार्थियों का नामांकन होने के बावजूद पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे जाने के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे विद्यालय बंद करने के लिए मजबूर होंगे और शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत के प्रशासक वागाराम परमार, सवाईसिंह, रमेश मेघवाल, भैराराम, ताराराम मीणा, कालूराम, हीराराम माली, खगाराराम, प्रभुसिंह, मोहनलाल वावरी, घीसाराम, हेमाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!