आहोर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालय पांचोटा पर ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित किया गया ।जिसमें राजस्व विभाग द्वारा कृषि भूमि विभाजन के 4 , भूराजस्व अधिनियम की धारा 136 के तहत 6 प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरुस्ती की गई। इसके अलावा पंचायती राज विभाग द्वारा 3 पुश्तैनी भूमि के पट्टो का वितरण, 20 परिवारों के शौचालय हेतु प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन प्राप्त किये।।पशुपालन विभाग द्वारा 5 पशुओ का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत निशुल्क बीमा पॉलिसी वितरण की एवं 1 पशुपालक के पशु की बीमा पॉलिसी हेतु रजिस्ट्रेशन किया, 40 रोगी पशुओं की चिकित्सा की गई एवं100 पशुओं को कृमिनाशक दवाई पिलाई गयी।
चिकित्सा विभाग द्वारा 324 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच व परामर्श कर दवाई वितरण एवं 266 व्यक्तियों की NCD स्क्रीनिंग,1 टीबी पेशेंट को निःक्षय पोषण किट वितरण किया ।आयर्वेदिक विभाग द्वारा 144 व्यक्तियों को परामर्श देकर दवाई वितरित की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 3 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन एवं तीन पालनहार प्रकरणों सत्यापन किया । phed विभाग द्वारा 4 पाइपलाइन लीकेज को ठीक किया।ऊर्जा विभाग द्वारा एक नया विद्युत कनेक्शन जारी कर मीटर लगया एवं एक पुराने विद्युत मीटर को चेंज किया।
रसद विभाग द्वारा 4 nfsa में लाभान्वित परिवारो की आधार सीडिंग की एवं nfsa के 8 परिवारों की ekyc की गई।कल दिनांक 02/07/2026 को ग्राम पंचायत मुख्यालय आईपुरा में उपखण्ड स्तरीय ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जाएगा।

