भूती ग्राम पंचायत को मिला नया मुखिया, पारसमल बने नए सरपंच

रामाराम कुमावत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चुने गए निर्विरोध उपसरपंच

भूती । राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के तहत भाद्राजून पंचायत समिति की भूती ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को हुए 11 प्रत्याशियों में हुए चुनावी मुकाबले के बाद देर रात जारी हुए नतीजों में पारसमल हरिजन ने जीत दर्ज कर भूती ग्राम पंचायत के नए सरपंच के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
उत्साह के साथ हुआ मतदान
शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही भूती ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी गांव की सरकार चुनने के लिए बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
देर रात तक चली मतगणना, समर्थकों में भारी उत्साह
शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती शुरू की गई। जैसे ही चुनाव अधिकारियों ने देर रात पारसमल हरिजन के आधिकारिक जीत की घोषणा की, वैसे ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच को फूल-मालाओं से लाद दिया और जमकर आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। वहीं नवनिर्वाचित सरपंच पारसमल को 457 मत प्राप्त हुए एवं निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंचन कुमारी ने 326 मत प्राप्त किए। वहीं पारसमल की 134 मतों से जीत दर्ज हुई। वहीं शनिवार को नवनिर्वाचित सरपंच, वार्डपंचों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें वार्डपंचों व निर्वाचित सरपंच की सहमति से उप सरपंच रामाराम कुमावत निर्विरोध उपसरपंच चुने गए। वहीं निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं नवनिर्वाचित सरपंच पारसमल हरिजन ने बताया कि गांव के विकास का वादा
जीत के बाद ग्रामीणों का आभार जताते हुए नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा, “यह मेरी नहीं, बल्कि भूती ग्राम पंचायत के प्रत्येक नागरिक की जीत है। गांव में बुनियादी सुविधाओं (पानी, बिजली, सड़क) को दुरुस्त करना और आपसी भाईचारे के साथ पूरी पंचायत का समग्र विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

error: Content is protected !!