आरओ धर्मेन्द्र ने दिलाई सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंचों को शपथ
रोडला। ग्राम पंचायत रोडला में सरपंच और वार्डपंच के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही गांवों में जीत का जश्न शुरू हो गया। परिणामों को लेकर देर रात तक ग्रामीणों में उत्साह बना रहा ।रोडला में रात करीब 1 बजें के बाद चुनाव परिणाम घोषित हुए।रोडला में सरपंच पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे। रोडला में सरपंच पद के लिए फूल कंवर राठौड ने 224 मतों से जीत दर्ज की । फूल कंवर राठौड़ को 853 व गीता देवी मीणा को 629 मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी को गीता देवी मीणा को 224 मतों से हराया। वहीं शनिवार तय समय पर आरओ धर्मेन्द्र के निर्देशन में उपसरपंच चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सभी 11 वार्डपंचों व निर्वाचित सरपंच की सर्वसम्मति से उपसरपंच निर्विरोध गोमाराम कुमावत गुड़ा इन्द्रपुरा चुने गए। वहीं आरओ धर्मेन्द्र ने वार्डपंच जसु देवी, छैलसिंह भाटी, विद्यालक्ष्मी सैन , मुकेश कुमार प्रजापत,हनीफ खां, मादाराम मीणा,रेखा दमामी,जनक कुंवर, गोमाराम कुमावत, रतनदेवी गोस्वामी, आसाराम को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। वहीं आरओ ने सरपंच, उपसरपंच, वार्डपंचों को शपथ दिलाई। वहीं ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंचों को जीत की शुभकामनाएं के साथ स्वागत किया।

