आहोर (जालोर)। चांदराई गांव में यूथ क्लब द्वारा चलाए गए विकास अभियान को लेकर नवनिर्वाचित सरपंच मोहनजी मेवाड़ा एवं उपसरपंच बहादुर राठौड़ का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यूथ क्लब संयोजक छगन बामणिया के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को माला एवं साफा पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान यूथ क्लब के सदस्यों ने गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया। साथ ही गांव में विकास कार्यों को गति देने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात रखी।
कार्यक्रम में यूथ क्लब संयोजक छगन बामणिया, कोषाध्यक्ष दिलीप लोहार, सचिव कालूराम भाटी, सक्रिय कार्यकर्ता गोपाल भाटी, शंकरलाल सुथार, कलाराम बामणिया, दौलतराम सुथार, भंवर पुच्छल, धनराज विरास, राजू हीरागर, फुटरमल मेवाड़ा, मनीष जैन, भीखसिंह राजपूत, गोविंद कुमावत, हितेश लोहार, चेनाराम कुमावत, उत्तम सुथार, धर्माराम सुथार सहित यूथ क्लब के सदस्य एवं गांव के जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
सरपंच व उपसरपंच का युथ क्लब ने किया स्वागत

