मुख्यातिथि रहे राज्य मंत्री देवासी
सिरोही – (रमेश टेलर)राबाउमावि जावाल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और जालोर-सिरोही सांसद लुंबारामजी रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री देवासी ने बालकों को खेल कूद में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आव्हान किया। खेलो में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास होता हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फूली देवी प्रशासक, रामवीरसिंह देवड़ा, छगनजी घांची, विक्रम माली, सविता कुंवर, तुलसीराम पुरोहित, रमेश टेलर व लीला राम प्रजापत मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में जावाल कस्बे के भामाशाहों ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य एवं संयोजक कमलेश जीनगर ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश खत्री उपप्राचार्य एवं अमृतदास वैष्णव ने किया। छात्र विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा व पीएम श्री विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपमा राठौड़ का सानिध्य रहा।
ये टिम रही विजेता
19 वर्ष छात्रा वर्ग प्रथम – HGI आबूरोड , द्वितीय – सेंट एन्सलम आबूरोड व तृतीय – राउमावि, जोयला , 17 वर्ष छात्रा वर्ग प्रथम – राउमावि, अन्दौर द्वितीय – HGI आबूरोड व तृतीय – आस्था रॉयल एकेडमी, जावाल ,19 वर्ष छात्र वर्ग प्रथम – HGI आबूरोड , द्वितीय – सेंट जॉन्स आबूरोड व तृतीय -राउमावि, कृष्णगंज ,17 वर्ष छात्र वर्ग
प्रथम – इम्मानुअल मिशन स्कूल, सिरोही , द्वितीय – आदर्श विद्या मंदिर, माउंट आबू व तृतीय – राउमावि, उडवारिया विजेता रहे ।

