आहोर। अखिल भारतीय महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ ने संगठन विस्तार के तहत जसोदा मीणा को जालोर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संस्थान के संस्थापक छोटीलाल बुनकर एवं प्रदेशाध्यक्ष रचना शर्मा की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति के बाद महिला एवं बाल विकास कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जसोदा मीणा का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसोदा मीणा ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
अखिल भारतीय महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ ने जसोदा मीणा को जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

