जालोर ।(छगन मीणा) राजस्थान की राजनीति मे सक्रिय भाजपा नेता श्री हितेष जी ओझा को भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया। ओझा की नियुक्ति भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने की। ओझा क्षेत्र के जाने माने राजनीतिज्ञ है , धर्मावलम्बी ओझा का परिवार आहोर का एक प्रतिष्ठित परिवार है ।
संगठन ने ओझा की कार्यशैली को देखकर उन्हे पुर्व मे भी कई महत्वपुर्ण जिम्मेदारी दी है । संघ के प्रथम वर्ष शिक्षित (संघ शिक्षा वर्ग) ओझा सामाजिक और धार्मिक कार्य मे सदा अगर्णीय रहते है। सादगी, सहनशीलता और राष्ट्रसेवा के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले आहोर कस्बे के समाजसेवी हितेष कैलाशचंद्र ओझा बचपन से ही राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत एक ऐसी प्रेरक शख्सियत हैं, जिन्होंने विनम्रता और धैर्य के साथ समाज में सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। हितेष ओझा बचपन से ही राष्ट्रीय मूल्यों और सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति समर्पित रहे हैं। वर्षों की साधना, गहन अध्ययन और शांति-संयम से उन्होंने अपने विचारों को परिष्कृत किया और अपने व्यवहार को आदर्श बनाया। सादगी उनकी पहचान है और ऊँचे विचार उनके व्यक्तित्व की विशेषता।
ओझा लंबे समय से सनातन संस्कृति और परम्पराओं के अनुरूप समाज को मार्गदर्शन देने का कार्य कर रहे हैं। उनके सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी विचार समाज के लिए पाथेय का कार्य कर रहे हैं। वे हमेशा सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत पर चलते हुए लोगों को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
राष्ट्र सेवा को जीवन का ध्येय मानने वाले हितेष ओझा पंच परिवर्तन की अवधारणा के माध्यम से समाज में वास्तविक और धरातलीय बदलाव के पक्षधर हैं। समानता, परस्पर सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा पर आधारित उनका दृष्टिकोण आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राज्य के राजनीतिज्ञों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों भी उनकी सादगी और विचारशीलता की सराहना करते हैं।
आहोर की पावन भूमि को गौरवान्वित करने वाले हितेष कैलाशचंद्र ओझा को समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे हैं। जन-जन के मन में आदर का स्थान रखने वाले ओझा अपने शांत स्वभाव, सादगी और कर्मप्रधान जीवनशैली से समाज में प्रेरणा की ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैं।

राजनीतिक संघर्ष और आक्रोश
हितेष ओझा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता हैं। वे पन्ना प्रमुख के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यों का निर्वाह करते है और साथ ही वे भाजपा के विभिन्न मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के प्रशिक्षण शिविरों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ उच्च नेतृत्व के संगठन के आदेशों का निष्ठा से पालन करते हैं।
उनके निवास स्थान पर राष्ट्रीय और प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक प्रभुओं का सान्निध्य उन्हें मिलता रहता है। ओझा का क्षेत्र में परिचय भाजपा से है और उनका परिवार एक निष्ठावान भाजपा परिवार के नाम से जाना जाता है।
सांगानेर विधानसभा चुनाव 2023 (मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के साथ) और सलूंबर विधानसभा उपचुनाव 2024 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर जीत के साझेदार बने। आपने अपने इन कार्यक्षेत्रों में हमेशा अपनी प्रबंधन कुशलता, मेहनत और नेतृत्व क्षमता तथा अपनत्व भाव से अमिट छाप छोड़ी है।
साथ ही हितेष ओझा ने भाजपा की सुशासन संकल्प यात्रा (2013) और लोकसभा चुनाव (2019) में प्रभावशाली भूमिका निभाई। कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित आंदोलनों एवं जनहित के विभिन्न अभियानों में भी सक्रिय रहे। उन्होंने अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया।
राजनीतिक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मान
हितेष ओझा को न केवल अपने क्षेत्र के लोगों का, बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भी स्नेह और सम्मान प्राप्त है। उन्होंने अनेक वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया है। उनके व्यक्तित्व, सादगी, सेवा भावना और समाजहित में किए गए कार्यों की सभी सराहना करते हैं। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की सभी कामना करते हैं।
श्री हितेष ओझा, एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रमुख नेता, अपने कार्यों से न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बनाने में सफल रहे हैं। वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से सारे संसार को परिवार मानने वाले ओझा को सभी आदर और सम्मान भाव से देखते हैं।
समाज में प्रेरणा स्रोत
हितेष ओझा का जीवन प्रेरणादायक है। उनका मानना है कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को सही दिशा देने और समाज को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास किया है। उनका उद्देश्य केवल राजनीति में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की निस्वार्थ सेवा करना है।
सामाजिक संगठनों में नेतृत्व
हितेष ओझा की पहचान सिर्फ राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। वे समाज सेवा में भी गहरी रुचि रखते हैं और कई सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं। वे अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष, जनसहयोग समाधान फाउंडेशन के जिला संयोजक, विश्व फाउंडेशन तथा आहोर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर चुके हैं।

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान
हितेष ओझा ने अपने जीवन में अनेक समाजसेवी कार्य किए हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सहयोगात्मक कार्य किए, जरूरतमंदों को राशन एवं भोजन उपलब्ध कराया तथा जनसेवा के अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग तथा असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास किए। वे हमेशा किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य
हितेष ओझा ने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिन्दू नववर्ष, रामनवमी, हनुमान जयंती और शिवरात्रि जैसे पर्वों पर धार्मिक अनुष्ठानों का सफल आयोजन कर भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को सशक्त किया है। उनका उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना रहा है। आप आम जनता की सेवा मे हमेशा तत्पर रहते है ।
राजस्थान की राजनीति मे ओझा एक उभरता और जाने माने नेता के तौर पर उभर रहे है जिसका फायदा क्षेत्र की जनता को होगा ।

