रानीवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, रणनीति पर हुई मंथन

रानीवाड़ा/ टीकम पाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक जिला संगठन प्रभारी सुमन यादव एवं सह प्रभारी दिलीप चौधरी के मुख्य आतिथ्य, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी की अध्यक्षता तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल, रानीवाड़ा ब्लॉक प्रभारी नरेंद्र सिंह एवं जसवंतपुरा ब्लॉक प्रभारी एडवोकेट शिवनारायण विश्नोई की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायतीराज चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में पीसी सदस्य मोडाराम राणा, वीराराम वाघेला, वरिंगाराम विश्नोई, रणछोड़ राम चौधरी, कृष्ण कुमार पुरोहित, भेरूसिंह देवड़ा, अंबालाल चितारा, चंदन सिंह सोलंकी, सांकला राम राणा, पारसमल जीनगर, भागीरथ डारा, बाबूलाल मांजू, अग्राराम मेघवाल, एडवोकेट अमृत कटारिया, रमेश कुमार कटारिया, विकास सोलंकी, अमरसिंह जांगू, हेमाराम जांगू, रहमान खान, अब्दुल खान, शांतिलाल मेघवाल, सवसीराम कोली, अरविंद सेन, राजेश सुथार, रघुवीर सिंह सोलंकी, सगनाराम, पार्वती जीनगर, भगवती जीनगर, आसुराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!