चवरछा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित, आमजन के कार्यों का निस्तारण

आहोर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत मुख्यालय चवरछा पर ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित किया गया। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा कृषि भूमि विभाजन के 2, भूराजस्व अधिनियम की धारा 136 के तहत 3 प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरुस्ती ,17 खातेदार कृषको के रिकॉर्ड में सम्मानजनक नाम दर्ज कर प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके अलावा पंचायती राज विभाग द्वारा पुश्तैनी भूमि के
10 पट्टे वितरित किये, 20 परिवारों के शौचालय हेतु प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन प्राप्त किये ,2 परिवारो के pm आवास योजना के तहत गृह प्रवेश करवाया गया।।पशुपालन विभाग द्वारा 10 पशुओ का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत निशुल्क बीमा पॉलिसी वितरण की ,80 कृषको के बीमे हेतु आवेदन लिए गए तथा 800 रोगी पशुओं का परामर्श कर उपचार , दवाईयां वितरण व कृमिनाशक पिलाकर कुल 103 पशुपालकों को लाभान्वित किया। चिकित्सा विभाग द्वारा 311 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच व परामर्श कर दवाई वितरण व 183 लोगो की NCD स्क्रीनिंग की। 1 TB रोगी को पोषण हेतु निःक्षय किट वितरण किया एवं 7आयुष्मान कार्ड वितरित कर 3 नए आवेदन लिए गए।आयुर्वेद विभाग द्वारा 40 व्यक्तियों को परामर्श कर ओषधियों वितरित की गई। होम्योपैथिक विभाग द्वारा 46 व्यक्तियो को परामर्श एवं दवाई वितरण की।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 13 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन एवं 7 पालनहार प्रकरणों का वार्षिक सत्यापन कर 1 नया आवेदन लिया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा 3 तीन प्रकरणों में ढीले तारो को ठीक किया,2 खराब मीटर चेंज किये व दो नए कनेक्शन जारी किए। रसद विभाग द्वारा nfsa के 2 राशनकार्ड की आधार सीडिंग व 1 ekyc की गई, 1 परिवारो की एलपीजी id मेप की गई। PHED विभाग द्वारा 2 स्रोतों पर साफ सफाई कर क्लोरीन डाली गई,2 जगह पाइप लाइन लीकेज की परिवेदनाओं का निस्तारण किया। कृषि विभाग 5 तारबन्दी अनुदान हेतु आवेदन लिए गए,123 कृषको को मूंग बीज के मिनिकिट्स वितरण किये गए। सहकारिता विभाग द्वारा 1 कृषक को अल्पकालीन फसली ऋण वितरण किया एवं 3 कृषको के अल्पकालीन ऋण हेतु आवेदन लिए गए । रोडवेज विभाग द्वारा 7 व्यक्तियों के रियायती पास हेतु आवेदन लिए गए।कल दिनांक 15/07/2026 को ग्राम पंचायत मुख्यालय शंखवाली में उपखण्ड स्तरीय ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!